Tamil Nadu Election 2026 :बीजेपी ने 27 सीटों पर उम्मीदवारों की लिस्ट जारी, के. अन्नामलाई नहीं लड़ेंगे चुनाव

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 के लिए एनडीए सहयोगी एआईएडीएमके के साथ सीट साझा समझौते के तहत 27 सीटों पर अपने उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। इस सूची में कई बड़े और चर्चित नेता शामिल हैं।
केंद्रीय मंत्री एल. मुरुगन मैदान में
बीजेपी के केंद्रीय मंत्री (राज्य) और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एल. मुरुगन को अविनासी (SC) विधानसभा सीट से उम्मीदवार बनाया गया है। पार्टी उन्हें एक प्रमुख चेहरा मानकर दलित और पश्चिमी तमिलनाडु क्षेत्रों पर फोकस दिखा रही है।
के. अन्नामलाई चुनाव नहीं लड़ेंगे
बीजेपी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष के. अन्नामलाई इस बार चुनाव नहीं लड़ रहे हैं। पार्टी सूत्रों के अनुसार, वह संगठनात्मक रणनीति और प्रचार-प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। अन्नामलाई ने उम्मीदवारों को बधाई देते हुए कहा कि वे कार्यकर्ता के रूप में NDA को 210 सीटें दिलाने के लिए पूरी मेहनत करेंगे।
वरिष्ठ नेता तमिलिसाई सुंदरराजन भी मैदान में
तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल और वरिष्ठ बीजेपी नेता तमिलिसाई सुंदरराजन को मायलापुर विधानसभा सीट से उम्मीदवार बनाया गया है। पार्टी ने शहरी और महिला वोटरों में उनकी लोकप्रियता को ध्यान में रखकर यह दांव खेला है।
अन्य प्रमुख उम्मीदवार
कोयंबटूर नॉर्थ - वानती श्रीनिवासन
सत्तूर - नैनार नागेंद्रन
नागरकोइल - एम.आर. गांधी
विलावनकोड - विजयधारणी
तिरुवन्नामलाई - सी. एलुमलाई
अवाड़ी - एम. राजसिंह महिंद्रा
मोडक्कूरिची - कीर्तिका शिवकुमार
अरंथांगी - कविता श्रीकांत
महिलाओं को प्रमुख प्रतिनिधित्व
बीजेपी ने अपनी सूची में कई महिला उम्मीदवारों को जगह दी है, जिनमें डॉ. तमिलिसाई सुंदरराजन, वानती श्रीनिवासन, कीर्तिका शिवकुमार, कविता श्रीकांत और विजयधारणी शामिल हैं।
एनडीए में बीजेपी की रणनीति
NDA के तहत बीजेपी को 27 सीटें मिली हैं। इनमें शहरी, पश्चिमी और दक्षिणी तमिलनाडु के रणनीतिक क्षेत्र शामिल हैं। पार्टी सीमित लेकिन मजबूत और चर्चित चेहरों के साथ चुनाव लड़ रही है।
मतदान - 23 अप्रैल 2026
मतगणना - 4 मई 2026




















