तालिबान का फरमान, अफगानिस्तान में प्रदर्शन से पहले अनुमति लेना अनिवार्य
काबुल। अफगानिस्तान में तालिबानियों के कब्जे के बाद से ही वहां पर महिलाएं लगातार प्रदर्शन कर रही हैं। ऐसे में तालिबान ने अब प्रदर्शनों पर शिकंजा कसने की तैयारी शुरू कर दी है। दरअसल तालिबान ने एक नया फरमान जारी किया है। इसके मुताबिक अब अफगानिस्तान में प्रदर्शन से पहले अनुमति लेना अनिवार्य होगा।
अफगानिस्तान में तालिबानियों के कब्जे के बाद से ही लगातार प्रदर्शन हो रहे हैं। ऐसे में इन प्रदर्शनों को रोकने के लिए तालिबान ने कई नियम बनाए हैं। इसके तहत अब प्रदर्शन करने से पहले न्याय मंत्रालय से अनुमति लेनी होगी। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मंत्रालय को प्रदर्शन का उद्देश्य, स्लोगन, स्थान, समय और अन्य जानकारियां देनी होंगी। इसके साथ ही 24 घंटे पहले सुरक्षा एजेंसियों को भी प्रदर्शन की जानकारी देनी होगी।












