Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

तालिबान ने विरोध-प्रदर्शन कर रही महिलाओं को सड़क पर पीटा, एक्टिविस्ट के सिर पर राइफल का बट मारा

स्थानीय लोगों ने कहा कि प्रदर्शनकारियों पर गोलियां भी चलाई गईं
काबुल। सत्ता में आने के बाद तालिबान अपने रंग दिखाने लग गया है। एक महिला एक्टिविस्ट ने तालिबान पर बेरहमी से पीटने और रायफल का बट मारने का आरोप लगाया है। महिला काबुल में एक प्रदर्शन में शामिल हुई थी। इस घटना का वीडियो भी सामने आया। काबुल पर तालिबान के कब्जे के बाद यह महिलाओं का चौथा प्रदर्शन था। इससे पहले हेरात और दूसरी जगहों पर महिलाएं अपने अधिकारों को लेकर प्रदर्शन कर चुकी हैं। तालिबान शासन की राजनीतिक व्यवस्था में महिलाओं को अधिकार देने की मांग को लेकर किए गए प्रदर्शन में एक्टिविस्ट नरगिस साद्दात की पिटाई की गई। नरगिस ने आरोप लगाया है कि शनिवार को एक प्रदर्शन के दौरान तालाबिन ने सड़क पर उनपर हमला किया। प्रदर्शन को रोकने के लिए आंसू गैस के गोले भी छोड़े गए। मीडिया में आई खबरों के अनुसार तालिबान इस प्रदर्शन का शुरू से ही विरोध कर रहा था। प्रदर्शन को लेकर महिला एक्टिविस्ट का कहना है कि वे प्रेसिडेन्शियल पैलेस के गेट के सामने प्रदर्शन करना चाहती थीं। लेकिन तालिबान से इजाजत नहीं दी। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि तालिबान ने महिलाओं को वहां से हटाने के लिए गोलियां भी चलाईं। https://twitter.com/TOLOnews/status/1434065007550111753
Piyush Singh Rajput
By Piyush Singh Rajput

Latest Posts