घर की छत का रखें ध्यान, मिलेगी सुख-समृद्धि, नहीं इकट्ठा करें कबाड़ा

Follow on Google News
अहमदाबाद। वास्तु शास्त्र के अनुसार घर की छत पर कबाड़ या गंदगी रखने से हमारे मन और दिमाग पर गलत असर पड़ता है। ऐसा करने से पितृ दोष भी लगता है। इन दोनों का प्रभाव घर में अशांत माहौल और तरक्की में बाधा पैदा करता है। छत पर बांस या लोहे का जंग लगा हुआ सामान या टूटी कुर्सियां फालतू सामान कभी न रखें। ऐसा करने से नकारात्मक शक्तियां सक्रिय रहती हैं। इससे घर में मनमुटाव, खींचतान और विचारों में नकारत्मकता आती है। कैसी हो घर की छत उत्तर-पूर्व हो खुला घर की छत का उत्तर-पूर्व का हिस्सा खुला होना चाहिए। अगर छत पर भी कुछ निर्माण करवा रहे हैं तो यह दक्षिण पश्चिम में करवाएं। दक्षिण पश्चिम में रखें पानी की टंकी
  • घर का दक्षिण पश्चिम (नैऋत्य कोण) दूसरी दिशाओं से ऊंचा होना चाहिए। यह शुभ फलदायी होता है। अगर छत पर पानी की टंकी रखी
  • जाती है तो यह ऊंचा हो जाता है। इससे आमदनी बढ़ती है और परिवार में आपसी संबंध मजबूत होते हैं। अगर यहां टंकी नहीं रखी जा
  • सकती हो तो टंकी को दक्षिण या पश्चिम दिशा में रखा जा सकता है।
  • पानी की ढलान दक्षिण पश्चिम से उत्तर- पूर्व की तरफ होनी चाहिए। इसका उलटा होने पर वास्तु दोष होता है जो परेशानियां दे सकता है।
Piyush Singh Rajput
By Piyush Singh Rajput
नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts