'कांवड़ vs नमाज... एक देश दो कानून' पोस्ट पर सियासी घमासान, मंत्री विश्वास सारंग ने दिग्विजय सिंह को कहा 'मौलाना'
मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह की एक फेसबुक पोस्ट को लेकर नया राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया है। सावन महीने में निकली कांवड़ यात्रा की एक तस्वीर और नमाज पढ़ते लोगों की दूसरी तस्वीर के साथ किए गए उनके पोस्ट ने भाजपा को भड़का दिया है। बीजेपी ने इसे सनातन धर्म का अपमान बताया है और दिग्विजय सिंह से माफी की मांग की है।
Mithilesh Yadav
16 Jul 2025