सीहोर:बिलकिसगंज CHC में इलाज में लापरवाही से नवजात की मौत, बीएमओ ने दिए जांच के आदेश
सीहोर जिले के बिलकिसगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) में एक नवजात की मौत का मामला सामने आया है। यहां समय पर इलाज न मिलने से एक नवजात की जान चली गई। परिजनों का आरोप है कि डिलेवरी के दौरान अस्पताल में कोई भी डॉक्टर ड्यूटी पर मौजूद नहीं था, जिसके चलते नवजात को उचित इलाजड नहीं मिल सका। इस घटना ने सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली की पोल खोलकर रख दी है।
Sunil Sharma
16 Jul 2026


























