क्रिकेटखेल

पूर्व क्रिकेटर विनोद कांबली को पुलिस ने किया गिरफ्तार, कुछ ही देर में मिली जमानत, जानें पूरा मामला

भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर विनोद कांबली को मुंबई पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार किया। कुछ देर बाद उन्हें जमानत मिल गई। विनोद कांबली पर आरोप है कि उन्होंने मुंबई के बांद्रा में अपनी सोसायटी के गेट में कार से टक्कर मार दी, जिसके बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

शराब पीकर गाड़ी चला रहे थे कांबली

जानकारी के मुताबिक, 50 साल के विनोद कांबली शराब पीकर गाड़ी चला रहे थे। उनके खिलाफ एक शख्स ने शिकायत दर्ज करवाई थी, आरोप था कि नशे में उन्होंने उसकी गाड़ी को टक्कर मार दी थी। बांद्रा पुलिस स्टेशन ने इसी के बाद विनोद कांबली को गिरफ्तार कर लिया था। एक समाचार एजेंसी के मुताबिक, विनोद कांबली ने अपनी गाड़ी को सोसाइटी के गेट में भी ठोक दिया था।

ये भी पढ़ें: IND vs SL 2nd T-20 : दूसरे मैच में श्रीलंका को 7 विकेट से दी करारी शिकस्त, टीम इंडिया की लगातार 11वीं जीत

कांबली पर पहले भी लग चुके ये आरोप

कांबली गुस्सैल स्वभाव के माने जाते हैं। इससे पहले भी 2015 में उन पर और उनकी पत्नी पर नौकरानी ने गंभीर आरोप लगाए थे। 2015 में कांबली और उनकी पत्नी एंड्रिया हेविट के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी। इस दंपत्ति पर आरोप था कि नौकरानी के पैसे मांगने पर उन्होंने नौकरानी को तीन दिन तक कमरे में बंद कर दिया था। हालांकि, कुछ समय बाद हेविट ने मामले को एक नया मोड़ दिया था। कांबली और हेविट ने नौकरानी पर ड्रग्स लेने का आरोप लगाया था।

खेल की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें…

संबंधित खबरें...

Back to top button