CG NEWS: छत्तीसगढ़ महिला आयोग सुनवाई: दस्तावेज लौटाने को तैयार पति, कॉलेज उत्पीड़न मामले में 15 दिन में जांच रिपोर्ट तलब
रायपुर स्थित छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग कार्यालय में सोमवार को आयोजित जनसुनवाई में महिला उत्पीड़न और सामाजिक विवादों से जुड़े कई महत्वपूर्ण मामलों का निराकरण किया गया। आयोग की अध्यक्ष डॉ. किरणमयी नायक और सदस्य सरला कोसरिया की मौजूदगी में 396वीं राज्य स्तरीय और रायपुर जिले की 185वीं जनसुनवाई संपन्न हुई। सुनवाई में एक वैवाहिक विवाद के मामले में महिला ने शिकायत की कि उसके सभी दस्तावेज पति के पास हैं और वह उन्हें वापस नहीं कर रहा है। आयोग की मध्यस्थता के बाद पति दस्तावेज लौटाने के लिए तैयार हो गया।
Prem Nirmalkar
16 Jun 2026
Peoples Update Special :मौत को करीब देख परिजन को सौंपी संपत्ति, सेवा से हुए ठीक तो मांगी वापस
Naresh Bhagoria
21 Mar 2026




























