धार :महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर ने की वाग्देवी के सम्मान में डाक टिकट जारी करने की मांग
महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर ने केेंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से मुलाकात कर भोजशाला स्थित वाग्देवी के सम्मान में डाक टिकट जारी करने की मांग की। उन्होंने अपने संसदीय क्षेत्र धार की ऐतिहासिक, सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक धरोहरों के संरक्षण तथा उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर उचित पहचान दिलाने के संबंध में महत्वपूर्ण विषय भी मंत्री सिंधिया के सामने रखे।
Sunny Riporter
22 Jul 2026


























