जबलपुरमध्य प्रदेश

कटनी : खून से लथपथ मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस

कटनी। मध्य प्रदेश के कटनी जिले में युवक का खून से लथपथ शव मिलने से सनसनी फैल गई है। दरअसल, जिले के रंगनाथ नगर थाना क्षेत्र गढ्ढा टोला मुक्ति धाम ईंट भट्टे के पास एक युवक का शव मिला है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हत्या का मामला दर्ज कर लिया। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

मृतक के शरीर पर मिले चोट के निशान

जानकारी के मुताबिक, मृतक युवक के शरीर पर धारदार हथियार से हमला किए जाने के निशान भी पाए गए हैं। मृतक की पहचान अरविन्द वंशकार के रूप में हुई है। मौके पर डॉग स्क्वायड की टीम बुलवाकर पूरे मामले की जांच की जा रही है। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

प्रेम संबंध के चलते हुई हत्या!

मृतक अरविंद वंशकार के पिता विजय वंशकार ने बताया की उनका बेटा कल शाम को घर से निकला था और देर रात तक घर नहीं लौटा। जब उसकी तलाश की गई और उसके दोस्तों से पूछताछ की गई तो उसके दोस्तों ने बताया की वह किसी लड़की के घर जाने की बात कर रहा था। उसके बाद वह कहां चला गया इसकी कोई सूचना नहीं मिली। सुबह होते ही मोहल्ले के लोगों ने मृतक अरविंद का शव गढ्ढा टोला के ईंट भट्ठे के पास खून से लथपथ शव देखा। जिसकी जानकारी अरविंद के परिवार को दी गई।

संबंधित खबरें...

Back to top button