Vice President Election 2025 : INDIA गठबंधन के उम्मीदवार बी. सुदर्शन रेड्डी ने भरा नामांकन, सोनिया गांधी-खड़गे समेत दिग्गज नेता रहे मौजूद
INDIA गठबंधन की ओर से उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार बी. सुदर्शन रेड्डी ने गुरुवार को अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इस मौके पर सोनिया गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, सपा नेता रामगोपाल यादव, एनसीपी प्रमुख शरद पवार और शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत समेत विपक्ष के कई बड़े नेता मौजूद रहे।
Shivani Gupta
21 Aug 2025


























