भोपालमध्य प्रदेश

Sonia Gandhi Birthday : सोनिया गांधी के जन्मदिन पर कांग्रेस का संकल्प, 174 सीटें लेकर MP में बनाएंगे सरकार

कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) का आज 76वां जन्मदिन है। इस मौके पर राजधानी भोपाल स्थित प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी का जन्मदिन मनाया गया। पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर एक-दूसरे को खिलाया। इस दौरान मुख्य रूप से चंद्र प्रभाष शेखर उपाध्यक्ष, संगठन प्रभारी मप्र कांग्रेस कमेटी एवं पूर्व जनसंपर्क मंत्री पीसी शर्मा उपस्थित रहे। इस दौरान पीसी शर्मा ने कहा कि इस बार मप्र में 174 सीटों के साथ कमलनाथ की सरकार बनाएंगे।

2024 में में फिर बनेगी यूपीए की सरकार : पीसी शर्मा

कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी के जन्मदिन पर बधाई देते हुए पीसी शर्मा ने कहा कि उन्होंने कांग्रेस पार्टी और देश का नेतृत्व किया। इसी तरह से कांग्रेस पार्टी और सभी का नेतृत्व करते रहे और उनका आशीर्वाद मिलता रहे, यही कामना करते हैं। यूपीए के कार्यकाल में देश ने उन्नति की थी। एक बार फिर 2024 में उनके नेतृत्व में दिल्ली में यूपीए की सरकार बनेगी।


कमलनाथ ने दी शुभकामनाएं

मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कमलनाथ ने सोनिया गांधी को जन्मदिन पर शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। पीसीसी चीफ ने ट्वीट कर लिखा- कांग्रेस पार्टी की सर्वोच्च नेता, भारतीय राजनीति में त्याग की मूर्ति और भारत के लोकतंत्र को नई दिशा देने वाली सोनिया गांधी जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। ईश्वर से आपकी दीर्घायु और यशस्वी जीवन की कामना करता हूं। बहुत-बहुत बधाई।


पीएम मोदी ने दी बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोनिया गांधी को जन्मदिन की बधाई दी। ट्वीट कर पीएम मोदी ने उनके लंबे जीवन और अच्छे स्वास्थ्य की कामना की।

राजस्थान में जन्मदिन मनाएंगी सोनिया गांधी

कांग्रेस नेता सोनिया गांधी का आज 76वां जन्मदिन है। वहीं कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा इस समय राजस्थान में है। इसी बीच सोनिया गांधी गुरुवार को सवाई माधोपुर पहुंचीं। यहां सोनिया गांधी ने राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के साथ सवाई माधोपुर ने रणथंभौर स्थित जोगी महल का भ्रमण किया। परिवार ने रणथंभौर टाइगर सफारी का भी लुत्फ भी उठाया। सोनिया गांधी का जन्मदिन शेर बाग में मनाया जाएगा। होटल में सोनिया गांधी के जन्मदिन को लेकर तैयारियां भी चल रही हैं। प्रियंका गांधी, राहुल गांधी के भी जन्मदिन के कार्यक्रम में शामिल होने की बात कही जा रही है।

ये भी पढ़ें: Mandsaur News : CM शिवराज ने विधायक और मंत्रियों के साथ खाए मिर्च के भजिए, देखें VIDEO

मध्य प्रदेश की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें…

संबंधित खबरें...

Back to top button