यात्रीगण कृपया ध्यान दें! उधना-जयनगर के बीच चलेंगी दो जोड़ी अनारक्षित स्पेशल ट्रेनें, बिहार जाने वाले यात्रियों को राहत
त्योहारों के दौरान ट्रेनों में यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने दो जोड़ी अनारक्षित साप्ताहिक स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला लिया है। ये ट्रेनें गुजरात के उधना से बिहार के जयनगर के बीच संचालित होंगी। दोनों जोड़ी ट्रेनें 18 और 25 अक्टूबर को उधना से रवाना होंगी। भोपाल मंडल के संत हिरदाराम नगर और बीना स्टेशन पर ठहराव मिलने से भोपाल सहित आसपास के यात्रियों को बिहार जाने में सुविधा मिलेगी।
Rohit Sharma
16 Oct 2026


























