मंगला एक्सप्रेस में महिला टीटीई पर हमला:बिना टिकट यात्रा कर रही महिला ने की मारपीट
झांसी के पास मंगला एक्सप्रेस में महिला टीटीई के साथ मारपीट की घटना सामने आई है। टिकट जांच के दौरान बिना वैध टिकट यात्रा कर रही एक महिला यात्री ने विवाद के बीच टीटीई पर हमला कर दिया। घटना से ट्रेन के कोच में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद रेलवे कर्मचारियों की सुरक्षा को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं।
Rohit Sharma
16 Jul 2026



























