बजरंगबली पर पोती कालिख..!देखते ही फूट पड़ा लोगों का गुस्सा, दोषियों की तलाश तेज
सुपौल जिले के त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र में स्थित चिलोनी नदी पुल के पास बजरंगबली मंदिर में हुई एक शर्मनाक घटना ने पूरे इलाके का माहौल गरमा दिया। गुरुवार सुबह जब श्रद्धालु पूजा-अर्चना के लिए मंदिर पहुंचे, तो उन्होंने देखा कि मंदिर में स्थापित प्रतिमा पर किसी अराजक तत्व ने कालिख पोत दी है और दीवारों पर आपत्तिजनक शब्द लिख दिए गए हैं।
Garima Vishwakarma
16 Apr 2026


























