27 बच्चों की मौत के बाद बालाघाट बंद; सड़कों पर पसरा सन्नाटा, बसों के पहिए थमे
बालाघाट के बैहर और परसवाड़ा आदिवासी क्षेत्रों में करीब ढाई महीने में 27 बच्चों की मौत के मामले को लेकर गुरुवार को जिला बंद रहा। आदिवासी समाज ने स्वास्थ्य मंत्री के इस्तीफे, जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई और मृतक परिवारों को अधिक मुआवजा देने की मांग की। समाज ने स्वास्थ्य, कुपोषण, टीकाकरण और सरकारी सेवाओं की स्थिति की निष्पक्ष जांच की मांग भी उठाई।
Naresh Bhagoria
3 Sep 2026


























