TET फर्जीवाड़ा :सीतापुर में 7 शिक्षकों की नौकरी खत्म, नकली अंकपत्रों के सहारे मिली थी नियुक्ति
उत्तर प्रदेश के सीतापुर में 12,460 शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है। फर्जी TET और D.El.Ed अंकपत्रों के आधार पर नियुक्ति पाने वाले सात शिक्षकों की सेवा समाप्त कर दी गई है। बीएसए डॉ. गोरखनाथ पटेल ने संबंधित अधिकारियों को सभी आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश भी दिए हैं।
Sona Rajput
24 Jul 2026


























