इन 52 बड़े मंदिरों में स्मार्टफोन पर बैन, अब 5 रुपए में जमा करना होगा फोन; रील और वीडियो बनाने पर भी रोक
तमिलनाडु के 52 प्रमुख मंदिरों में स्मार्टफोन के इस्तेमाल पर बड़ा फैसला लिया गया है। मंगलवार सुबह से लागू हुए नए नियम के तहत कैमरे वाले मोबाइल फोन मंदिर के अंदर ले जाने पर रोक लगा दी गई है। श्रद्धालुओं को मंदिर में प्रवेश से पहले अपना स्मार्टफोन निर्धारित काउंटर पर जमा करना होगा, जिसके लिए 5 रुपए शुल्क रखा गया है। हालांकि, बिना कैमरे वाले मोबाइल फोन को मंदिर के अंदर ले जाने की अनुमति होगी।
Garima Vishwakarma
2 Sep 2026


























