उज्जैन के तराना में भड़की हिंसा :दो समुदायों के बीच बवाल, बस स्टैंड पर पथराव, दुकान और बसों में आगजनी, कई वाहनों में तोड़फोड़
उज्जैन के तराना कस्बे में हिंसा के बाद तनाव का माहौल है। बस स्टैंड पर तोड़फोड़ में 11 बसें, कई कारें क्षतिग्रस्त हुईं और एक दुकान में आग लग गई। दो लोग गंभीर घायल हुए। पुलिस ने 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, एक नाबालिग फरार है। इलाके में भारी पुलिस बल तैनात है।
Shivani Gupta
23 Jan 2026


























