भोपाल के व्यापारियों को राहत की उम्मीद! CM बोले- सुप्रीम कोर्ट में मजबूती से रखेंगे पक्ष, समस्या का निकालेंगे हल
भोपाल के मास्टर प्लान और सीलिंग से जुड़े पुराने विवाद पर 15 सितंबर को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि सरकार व्यापारियों, रहवासियों और प्रशासन से जुड़े सभी पहलुओं को अदालत के सामने रखेगी। सरकार का मकसद ऐसा रास्ता निकालना है, जिससे लंबे समय से परेशान लोगों को राहत मिले और भविष्य में विवाद खत्म हो सके।
Aditi Rawat
4 Sep 2026


























