सीहोर: हनुमान मंदिर में रामायण के पन्ने फाड़े, अखंड ज्योत बुझाने का आरोप; शाहगंज पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा
सीहोर में आस्था के केंद्र को अपवित्र कर इलाके का सौहार्द बिगाड़ने की एक बेहद घिनौनी और दुस्साहसिक साजिश सामने आई है। शाहगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम बनेठा प्लाट स्थित सिद्ध हनुमान मंदिर में पवित्र धार्मिक ग्रंथ रामायण के पन्ने फाड़ दिए गए और वर्षों से प्रज्वलित अखंड ज्योत को बुझा दिया गया।
Sunil Sharma
25 Oct 2026

























