दिल्ली को मिलेगी करोड़ों की सौगात, अमित शाह करेंगे 43 परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास
दिल्ली में यमुना की सफाई और सीवेज व्यवस्था को मजबूत करने के लिए 22 अक्टूबर को बड़ा आयोजन किया जाएगा। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह राजधानी में 8,941 करोड़ रुपये की 43 योजनाओं का शुभारंभ, शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे। इन परियोजनाओं का मुख्य उद्देश्य सीवर नेटवर्क को मजबूत करना, गंदे पानी का उचित उपचार करना और यमुना में प्रदूषित पानी जाने से रोकना है।
Rohit Sharma
20 Oct 2026


























