सीहोर में सीवन नदी के पानी से सिंचाई कर रहे पांच किसानों की मोटरें नगर पालिका ने जब्त कीं
सीहोर में अल्पवर्षा के चलते आगामी गर्मी में पेयजल संकट की आशंका बढ़ गई है। इसे देखते हुए नगरपालिका ने जलस्रोतों के संरक्षण के लिए कार्रवाई तेज कर दी है। मठ मंदिर के पास सीवन नदी से मोटर पंप लगाकर खेतों की सिंचाई कर रहे पांच किसानों की मोटरें जब्त की गईं। इस कार्रवाई का उद्देश्य पेयजल के लिए उपलब्ध पानी का अनावश्यक दोहन रोकना है।
Sunil Sharma
24 Oct 2026


























