धार बस हादसा! ओवरटेक के चक्कर में स्कूल बस से भिड़ी यात्री बस, छात्रा सहित 19 लोग घायल
धार जिले में इंदौर-अहमदाबाद फोरलेन पर गुरुवार सुबह बड़ा सड़क हादसा हुआ। पीपलखेड़ा के पास ओवरटेक करने के दौरान एक निजी यात्री बस स्कूल बस से टकरा गई। हादसे में स्कूली बच्ची समेत 19 लोग घायल हुए। सभी घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। प्रशासन और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जानकारी जुटाई।
Aditi Rawat
13 Aug 2026


























