दिल्ली सत्य निकेतन हादसा: 27 घंटे बाद रेस्क्यू ऑपरेशन पूरा, 7 मृतकों में 5 छात्रों की हुई पहचान
दिल्ली के सत्य निकेतन इमारत हादसे में करीब 27 घंटे बाद रेस्क्यू ऑपरेशन पूरा हो गया। हादसे में अब तक 7 लोगों की मौत हुई है, जिनमें 5 छात्र शामिल हैं। 5 घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है और 3 की हालत गंभीर बताई जा रही है। मृतकों में छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के छात्र शामिल हैं।
Shivani Gupta
7 Sep 2026


























