CG NEWS:'अ' से अनार नहीं... अब अपनी बोली से होगी पढ़ाई, जशपुर के 202 स्कूलों में सादरी भाषा से शुरू हुई नई शिक्षा
छत्तीसगढ़ में राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के तहत मातृभाषा आधारित शिक्षा की शुरुआत जशपुर जिले से हो गई है। इस शैक्षणिक सत्र से कुनकुरी और बगीचा विकासखंड के 202 प्राथमिक विद्यालयों में पहली और दूसरी कक्षा के बच्चों को सादरी भाषा के माध्यम से पढ़ाया जाएगा। यह पहल 'नींव बहुभाषी शिक्षा कार्यक्रम' के तहत शुरू की गई है, जिसका संचालन एससीईआरटी, डाइट जशपुर और लैंग्वेज एंड लर्निंग फाउंडेशन (एलएलएफ) के सहयोग से किया जा रहा है।इस योजना का मुख्य उद्देश्य बच्चों को उनकी मातृभाषा में प्रारंभिक शिक्षा देकर सीखने
Prem Nirmalkar
23 Jul 2026


























