दमोह उप स्वास्थ्य केंद्र में लगा था ताला, अस्पताल के बाहर जमीन पर हुआ महिला का प्रसव
दमोह जिले के फतहपुर (अजबधाम) में स्वास्थ्य सेवाओं की जमीनी स्थिति उस समय सामने आई, जब प्रसव पीड़ा से परेशान गर्भवती महिला को परिजन दूरस्थ अंचल से लेकर उप स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे, लेकिन केंद्र पर ताला लगा मिला। गुरुवार शाम की इस घटना के दौरान स्थानीय महिलाओं ने मानवीय पहल करते हुए उप स्वास्थ्य केंद्र के बाहर ही महिला का प्रसव कराया।
Dheeraj Jonsan
3 Sep 2026


























