अंतर्राष्ट्रीयताजा खबरराष्ट्रीय

गुजरात की अदालत ने अरविंद केजरीवाल-संजय सिंह को भेजा समन, जानें मामला

अहमदाबाद। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से एक तरफ CBI आबकारी नीति घोटाला मामले में पूछताछ कर रही है। वहीं दूसरी तरफ अहमदाबाद की एक अदालत ने सीएम अरविंद केजरीवाल और आप पार्टी के नेता संजय सिंह को समन जारी किया है। गुजरात यूनिवर्सिटी का कहना है कि, दोनों ने प्रधानमंत्री मोदी की डिग्री के मुद्दे पर यूनिवर्सिटी के खिलाफ अपमानजनक बयान दिया है। इसी से जुड़े मानहानि मामले में कोर्ट ने उन्हें 23 मई को तलब किया है।

पीएम मोदी की डिग्री को लेकर की थी टिप्पणी

दरअसल, गुजरात विश्वविद्यालय (जीयू) को पीएम मोदी की डिग्री के बारे में जानकारी प्रदान करने के लिए कहा गया था। उच्च न्यायालय द्वारा मुख्य सूचना आयुक्त के इस आदेश के बाद केजरीवाल ने आरोप लगाया था कि ‘वह डिग्री इसलिए नहीं दे रहे हैं क्योंकि हो सकता है वो फर्जी हो! वहीं संजय सिंह ने कहा था कि ‘वह कोशिश कर रहे हैं कि पीएम की फर्जी डिग्री को असली बनाया जाए।’

अन्य खबरें भी पढ़ें…

असम : यात्री बस से भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद

असम की गोलपाड़ा पुलिस ने यात्री बस से भारी मात्रा में विस्फोटक और जिलेटिन डेटोनेटर बरामद किए। जिले के ASP ऋतुराज डोले ने बताया कि बस मेघालय से आ रही थी और मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। दोनों के पास से 998 डेटोनेटर्स और 1,162 जिलेटन की छड़ें बरामद की गईं हैं।

आजमगढ़ में बेटे ने मां-बाप और छोटी बहन का किया कत्ल

आजमगढ़। उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ में ट्रिपल मर्डर केस सामने आया है। जानकारी के मुताबिक, कंधरापुर थाना क्षेत्र के धनराशि गांव में एक युवक ने अपने माता-पिता और 13 वर्षीय बहन पर कुल्हाड़ी से हमला कर उन्हें मौत के घाट उतार दिया। बताया जा रहा है कि, पारिवारिक विवाद के चलते आरोपी तीनों की हत्या कर फरार हो गया। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

सेंट्रल मैक्सिको के वॉटर पार्क में फायरिंग, 7 की मौत

मेक्सिको सिटी। सेंट्रल मैक्सिको के वॉटर पार्क में शनिवार देर रात फायरिंग हुई। इसमें एक 7 साल के बच्चे समेत 7 लोगों की मौत हो गई। वहीं एक घायल व्यक्ति को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने बताया कि, घटनास्थल पर 3 महिलाओं, 3 पुरुषों और एक बच्चे का शव मिला है। हमले की वजह सामने नहीं आई है। फिलहाल हमलावरों को भी पकड़ा नहीं जा सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

संबंधित खबरें...

Back to top button