जबलपुरताजा खबरमध्य प्रदेश

MP के दो दिवसीय दौरे पर आज आएंगे उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़, CM शिवराज करेंगे अगवानी; जबलपुर में करेंगे योग

जबलपुर। उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ दो दिवसीय प्रवास पर आज शाम मध्य प्रदेश के दौरे आएंगे। जबलपुर में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान उनकी अगवानी करेंगे। उप राष्ट्रपति 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर राष्ट्रीय स्तर के योग कार्यक्रम में शामिल होंगे।

भेड़ाघाट और ग्वारीघाट भी जाएंगे

जानकारी के अनुसार, उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ का आज शाम 4.20 बजे नई दिल्ली से भारतीय वायुसेना के विमान द्वारा डुमना एयरपोर्ट जबलपुर आगमन होगा। उप राष्ट्रपति धनखड़ भेड़ाघाट और ग्वारीघाट जाएंगे। ग्वारीघाट में शाम 7.20 बजे नर्मदा महाआरती में शामिल होंगे। रात्रि विश्राम के बाद उप राष्ट्रपति धनखड़ कल 21 जून को सुबह 6 बजे गैरीसन ग्राउंड में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मुख्य कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद सुबह 8.15 बजे भारतीय वायुसेना के विमान द्वारा नई दिल्ली प्रस्थान करेंगे।

जबलपुर जाएंगे सीएम शिवराज

इधर, सीएम शिवराज सिंह चौहान आज शाम को जबलपुर पहुंचेंगे। जहां वे उप राष्ट्रपति के साथ स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। रात्रि विश्राम जबलपुर में ही करेंगे। कल योग दिवस पर जबलपुर में बड़ा कार्यक्रम। 21 जून को उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, मध्य प्रदेश के राज्यपाल मंगूभाई पटेल, मुख्यमंत्री शिवराज और अन्य मंत्रियों की उपस्थिति में सामूहिक योग कार्यक्रम होगा।

ये भी पढ़ें: PM मोदी अमेरिका की पहली राजकीय यात्रा के लिए रवाना, कई अहम मुद्दों पर होगी चर्चा; जो बाइडेन के साथ डिनर

मध्य प्रदेश की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें…

संबंधित खबरें...

Back to top button