
मध्यप्रदेश में मौसम का मिजाज बदलता नजर आ रहा है। प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश जैसा मौसम बना हुआ है। वहीं शीतलहर के चलते एक बार फिर ठिठुरन बढ़ती नजर आ रही है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में कई जिलों में बारिश की चेतावनी जारी की है। इस दौरान कड़ाके की सर्दी पड़ेगी और कोहरा छाया रहेगा।
इन जिलों में बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग ने भोपाल, रीवा, सागर, विदिशा, रायसेन, शहडोल, मंडला, बालाघाट, सिवनी, मुरैना, भिंड और दतिया जिले में बारिश का अलर्ट जारी किया है। हालांकि मौसम में बदलाव की वजह से तापमान में लगातार गिरावट जारी है। जिससे ठंड का असर भी फिर से बढ़ने लगा है।
यहां रहेगा कोहरा
मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 24 घंटे के दौरान रीवा, सागर, जबलपुर, ग्वालियर, चंबल, भोपाल, शहडोल, इंदौर और उज्जैन संभागों में घना कोहरा छा सकता है।
यहां हुई बारिश!
प्रदेश के कई जिलों में कहीं-कहीं बारिश दर्ज की गई है। जिसमें भिंड, धार, रायसेन, अलीराजपुर, बड़वानी, रतलाम, शाजापुर, भोपाल, खरगोन, हरदा, उज्जैन, शिवपुरी, सीहोर, ग्वालियर, होशंगाबाद, इंदौर, दतिया, झाबुआ, पचमढ़ी, कटनी, रीवा, पन्ना, सिवनी, सीधी, शहडोल, सागर, जबलपुर, अनूपपुर, दमोह, नरसिंहपुर, मंडला, उमरिया, सिंगरौली, सतना, छिंदवाड़ा, डिंडौरी, छतरपुर, बालाघाट और निवाड़ी शामिल हैं।
प्रमुख शहरों का तापमान
शहर | न्यूनतम तापमान (डिग्री सेल्सियस) | अधिकतम तापमान (डिग्री सेल्सियस) |
ग्वालियर | 10.8 | 20.0 |
इंदौर | 13.0 | 23.8 |
भोपाल | 13.4 | 26.0 |
जबलपुर | 14.9 | 24.8 |
इन जिलों में न्यूनतम तापमान दर्ज
जिले | न्यूनतम तापमान (डिग्री सेल्सियस) |
धार | 8.4 |
नौगांव | 8.3 |
खजुराहो | 10.0 |
इन जिलों में अधिकतम तापमान दर्ज
जिले | अधिकतम तापमान (डिग्री सेल्सियस) |
दतिया | 18.1 |
होशंगाबाद | 15.6 |
दमोह | 15.2 |
राजगढ़ | 14.9 |