थिएटर के बाद घर-घर पहुंचेगी ‘रामायण’, जियोहॉटस्टार पर खरीदकर देख सकेंगे फिल्म
रणबीर कपूर की फिल्म ‘रामायण: पार्ट वन’ को लेकर बड़ा अपडेट आया है। नमित मल्होत्रा की प्राइम फोकस स्टूडियोज और जियोहॉटस्टार ने साझेदारी की है। 5 नवंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के बाद फिल्म डिजिटल प्लेटफॉर्म पर खरीदकर देखी जा सकेगी। जियोहॉटस्टार पहली बार पे-पर-व्यू सुविधा पेश करेगा। फिल्म में यश, साई पल्लवी और सनी देओल भी नजर आएंगे।
Shivani Gupta
22 Oct 2026


























