सागर में जहरीली शराब कांड के बाद रायसेन में एक्शन! 3 ठिकानों पर छापा, 29 लीटर शराब जब्त
सागर में अवैध जहरीली शराब से हुई मौतों के बाद रायसेन पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है। बाड़ी पुलिस ने सोमवार को तीन जगहों पर छापेमारी कर 29 लीटर शराब बरामद की। कार्रवाई के दौरान एक आरोपी के पास अंग्रेजी शराब, जबकि दो महिलाओं के कब्जे से कच्ची शराब मिली। तीनों मामलों में केस दर्ज हुआ।
Buddhi Sharma
8 Sep 2026


























