रायपुर में जलभराव पर फूटा युवक का गुस्सा,सरकार-महापौर को दी गालियां VIDEO वायरल
लालपुर फलमंडी में जलभराव से नाराज युवक ने नगर निगम व्यवस्था पर उठाए सवाल, वायरल वीडियो में सरकार और महापौर के खिलाफ कथित अपशब्द,BJP पार्षदों ने थाने में की शिकायत, रायपुर में बारिश के बाद जलभराव को लेकर एक युवक का VIDEO सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। लालपुर फलमंडी के पास बनाए गए VIDEO में युवक सड़क पर जमा पानी और जल निकासी की व्यवस्था को लेकर नाराजगी जताता दिखाई दे रहा है।
PREM
4 Sep 2026


























