CG NEWS:NRBS स्टील प्लांट में दर्दनाक हादसा: हाइड्रा की टक्कर से HR हेड की मौत, पैदल जा रहे अधिकारी को पीछे से मारी टक्कर
रायगढ़ जिले के गेरवानी स्थित एनआरबीएस स्टील प्लांट में शनिवार शाम एक दर्दनाक औद्योगिक हादसा सामने आया। प्लांट के एचआर हेड संजय त्रिपाठी की हाइड्रा वाहन की टक्कर लगने से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार वे प्लांट परिसर में पैदल जा रहे थे, तभी पीछे से आ रही हाइड्रा मशीन ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर के कारण वे सिर के बल जमीन पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद प्लांट परिसर में मौजूद कर्मचारियों ने तत्काल उन्हें अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। हादसे की
Prem Nirmalkar
19 Jul 2026



























