
मध्य प्रदेश आए दिए सड़क हादसे हो रहे हैं। इसी क्रम में आज दमोह में भीषण हादसा हो गया। मड़ियादो-चौरइया मार्ग पर एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक सवार दंपति को मारी टक्कर मार दी। हादसे में पति-पत्नी की मौत हो गई। पुलिस ने ट्रैक्टर को जब्त कर मामला जांच में लिया।
ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक को मारी टक्कर
जानकारी के अनुसार, मड़ियादो निवासी मुन्ना लाल विश्वकर्मा (50) अपनी पत्नी पार्वती विश्वकर्मा (45) के साथ छतरपुर जिले के जटाशंकर से लौट रहे थे। इस दौरान कलकुआं तिराहे के करीब एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को मड़ियादो स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। हालत गंभीर होने के चलते उन्हें हटा सिविल अस्पताल रेफर किया गया। पहुंचते ही दोनों ने दम तोड़ दिया।
जटाशंकर धाम से दर्शन कर लौट रहे थे
बताया जा रहा है कि मुन्ना लाल विश्वकर्मा तीज के मौके पर छतरपुर जिले के जटाशंकर धाम दर्शन करने गए थे। लौटते कलकुआं तिराहे पर सामने से ईंट लेकर एक ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उन्हें टक्कर मार दी। जिससे दोनों गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। आनन-फानन में उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
ये भी पढ़ें: इंदौर में अंधे कत्ल का पर्दाफाश : संबंध नहीं बनाने पर कर दिए दो टुकड़े, जानें पूरा मामला
पुलिस ने जब्त किया ट्रैक्टर-ट्रॉली
मड़ियादो पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त कर लिया है। पुलिस ने बताया कि ट्रैक्टर चालक आरोपी फरार हो गया। जिसकी तलाश की जा रही है। पुलिस ने बताया कि हादसे में पति-पत्नी दोनों की मौत हो गई।