HUL की पहली महिला CEO बनीं प्रिया नायर, रोहित जावा की लेंगी जगह, जानिए ट्रेनी से लेकर टॉप पद तक का लंबा सफर
हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड (HUL) ने अपने 92 साल के इतिहास में पहली बार एक महिला को कंपनी की कमान सौंपी है। प्रिया नायर को एचयूएल का नया मैनेजिंग डायरेक्टर और सीईओ नियुक्त किया गया है। वे 1 अगस्त से अपनी जिम्मेदारी संभालेंगी और मौजूदा सीईओ रोहित जावा की जगह लेंगी।
Mithilesh Yadav
11 Jul 2025



























