आयुक्त के कक्ष में जबरन प्रवेश के विरोध में कर्मचारियों का पेन डाउन, नीलम पार्क में चयनित शिक्षकों का आंदोलन जारी
प्राथमिक शिक्षक चयन परीक्षा 2025 में चयनित होने के बाद भी नियुक्ति नहीं मिलने से अभ्यर्थियों का आंदोलन जारी है। इसी बीच गुरुवार को लोक शिक्षण आयुक्त के कक्ष में अभ्यर्थियों के जबरन प्रवेश की घटना के विरोध में शिक्षा विभाग के कर्मचारियों ने शुक्रवार को दो घंटे पेन डाउन रखा। वहीं, राज्य शिक्षा केंद्र में भी कर्मचारियों ने प्रदर्शन कर घटना की निंदा की और कार्यालयों की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए।
Rohit Sharma
21 Aug 2026


























