मध्यप्रदेश में महिला आरक्षक बदल सकेंगी अपना जेंडर, गृह विभाग ने जारी किए आदेश
मध्यप्रदेश में पुलिस की एक महिला आरक्षक को जेंडर परिवर्तन की अनुमति मिल गई है। गृह विभाग ने आदेश जारी किए हैं। आरक्षक ने 6 जनवरी 2022 को आवेदन दिया था। गांधी मेडिकल कॉलेज भोपाल में परीक्षण और मेडिकल रिपोर्ट के बाद दिसंबर 2025 में शासन को प्रस्ताव भेजा गया। यह प्रदेश में तीसरा ऐसा मामला बताया जा रहा है।
Shivani Gupta
16 Oct 2026


























