हरदा की 4 माह की सिया को जन्मजात हृदय रोग से मिली मुक्ति, एम्स भोपाल में निःशुल्क हुई पीडीए सर्जरी
हरदा जिले के सुदूर वनांचल क्षेत्र के ग्राम गुठानिया निवासी शिव कपूर की चार माह की बेटी सिया को समय पर उपचार और स्वास्थ्य विभाग की तत्परता से जन्मजात हृदय रोग से मुक्ति मिली है। जिला अस्पताल हरदा में निमोनिया के इलाज के दौरान डॉक्टरों ने जन्मजात हृदय रोग की संभावना पहचानी। इसके बाद महज एक सप्ताह से भी कम समय में जांच और इलाज की प्रक्रिया पूरी कर एम्स भोपाल में पीडीए क्लोजर सर्जरी की गई।
Uttam Tenguriya
26 Aug 2026


























