भोपालमध्य प्रदेश

MP Corona Update : इंदौर से ज्यादा भोपाल में 2095 नए केस, BA.2 वैरिएंट से शिवपुरी में 5 संक्रमित

मध्यप्रदेश में कोरोना संक्रमितों के आंकड़े लगातार बढ़ते जा रहे हैं। बता दें कि तीसरी लहर में लगातार दूसरे दिन राजधानी भोपाल में इंदौर से ज्यादा मामले सामने आए हैं। वहीं इंदौर के बाद अब शिवपुरी में ओमिक्रॉन के नए स्ट्रेन BA.2 की एंट्री हो गई है। यहां 5 नए संक्रमितों की पुष्टि हुई है। माना जा रहा है कि ये स्ट्रेन सबसे ज्यादा तेजी से फैलता है।

प्रमुख शहरों में संक्रमितों की स्थिति

  • पिछले 24 घंटे में भोपाल में सबसे ज्यादा 2095 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज सामने आए हैं।

  • इंदौर में 1992 नए संक्रमित मिले हैं। यहां कोरोना से 2 मरीजों की मौत हो गई है।
  • ग्वालियर में 731 पॉजिटिव मिले। इनमें 506 केस ग्वालियर के और 184 अन्य जिलों के हैं। 4 डॉक्टरों के पॉजिटिव होने के साथ ही DIG बंगले में पदस्थ पुलिसकर्मी सहित 10 लोग संक्रमित हुए हैं।

  • जबलपुर में 970 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। यहां 2 मरीजों की कोरोना से मौत हुई है।

दुबई जा रहे यात्री हुए पॉजिटिव

जानकारी के मुताबिक, बुधवार की फ्लाइट से इंदौर से दुबई जा रहे 10 यात्री कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। हालांकि सभी को आइसोलेट कर दिया गया है। बता दें कि इंदौर में ओमिक्रॉन के नए सब वैरिएंट BA.2 से संक्रमित 21 में से 20 मरीज ठीक हो चुके हैं। फिलहाल उन्हें डिस्चार्ज भी कर दिया गया है। अभी सिर्फ एक महिला भर्ती है।

संबंधित खबरें...

Back to top button