IPS रतनलाल डांगी पर यौन शोषण केस में आरोप पत्र जारी, पीड़िता की आपत्ति पर बदले गए अफसर, पारुल माथुर को मिली जिम्मेदारी
IPS रतनलाल डांगी यौन शोषण केस,आरोप पत्र जारी, पारुल माथुर बनीं प्रस्तुतकर्ता अधिकारी,छत्तीसगढ़ के निलंबित IPS रतनलाल डांगी को कथित यौन शोषण मामले में प्राथमिक जांच के बाद आरोप पत्र जारी किया गया है। DGP ने हाईकोर्ट में इसकी जानकारी दी। पीड़िता की आपत्ति के बाद IPS प्रशांत कुमार अग्रवाल की जगह महिला IPS पारुल माथुर को प्रस्तुतकर्ता अधिकारी बनाया गया है। ADG दीपांशु काबरा जांच अधिकारी होंगे।
PREM
15 Oct 2026


























