Janjgir Champa :दो भाइयों का जमीन विवाद बना खूनी जंग, लाठी-डंडों से हमला,महिला की मौत
पुरानी रंजिश में दंपती पर जानलेवा हमला, पति गंभीर, आरोपी पुलिस हिरासत में, जांजगीर-चांपा के पामगढ़ थाना क्षेत्र में जमीन-संपत्ति विवाद को लेकर दो भाइयों के बीच खूनी संघर्ष हो गया। आरोप है कि जनकराम ने दंपती पर लाठी-डंडे से हमला किया। दोनों गंभीर घायल हुए। बिलासपुर सिम्स में इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई, जबकि पति का उपचार जारी है। पुलिस जांच कर रही है।
PREM
31 Aug 2026


























