पाकिस्तान में कराची-पेशावर ट्रेन हादसा, रेहमान बाबा एक्सप्रेस पटरी से उतरी; 5 की मौत, 30 घायल
पाकिस्तान के मुल्तान में कराची से पेशावर जा रही रेहमान बाबा एक्सप्रेस पटरी से उतर गई। हादसे में 5 लोगों की मौत और करीब 30 लोगों के घायल होने की खबर है। दुर्घटना सुबह करीब 5:15 बजे शेर शाह ब्रिज के पास हुई। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और राहत-बचाव अभियान चलाया गया।
Garima Vishwakarma
13 Oct 2026


























