पंजाब : मोहाली के ऑक्सीजन प्लांट में जोरदार धमाका, 2 मजदूरों की मौत, 3 घायल
पंजाब के मोहाली के फेज-9 स्थित इंडस्ट्रियल एरिया में बुधवार को एक ऑक्सीजन प्लांट में जोरदार विस्फोट हो गया। इस धमाके से पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। इस हादसे में दो मजदूर – देवेंद्र और आसिफ की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, तीन अन्य मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
Shivani Gupta
6 Aug 2025


























