
मध्यप्रदेश में शुक्रवार सुबह सागर से मैहर जा रहा परिवार हादसे का शिकार हो गया। बांदकपुर-कुम्हारी मार्ग की बड़ी ट्रैक पर एक बोलेरो अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। इस हादसे में एक बुजुर्ग की मौत हो गई है। जबकि, 7 लोग घायल बताए जा रहे हैं। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची।
कैसे हुआ हादसा ?
जानकारी के मुताबिक, सागर के चौरसिया परिवार के लोग दमोह होते हुए मैहर में शारदा माता के दर्शन करने जा रहा थे। घायल वाहन चालक ने बताया कि सुबह सभी लोग सागर से रवाना हुए थे। बांदकपुर में भगवान जोगेश्वर नाथ के दर्शन करने के बाद कुम्हारी मार्ग पर मैहर के लिए रवाना हुए। बता दें कि बड़ी टेक पर धीमी गति से उनका वाहन जा रहा था, तभी अचानक सामने से एक पत्थर आया। जैसे ही स्टेयरिंग काटने की कोशिश की तो स्टेयरिंग नहीं कटी और पत्थर के ऊपर गाड़ी का पहिया चढ़ गया। जिसके बाद गाड़ी अनियंत्रित होकर सीधे खाई में जा गिरी।
ये भी पढ़ें- मैहर में पहले गिरे… फिर संभले गृह मंत्री, मां शारदा के दर्शन कर पूजा-अर्चना की; देखें Video
हादसे में ये लोग हुए घायल
हादसे में सागर निवासी तारा चौरसिया (55 वर्षीय), कुसुम रानी चौरसिया (60 वर्षीय), विशाखा चौरसिया (35 वर्षीय), दीपेश चौरसिया (23 वर्षीय), कृष्णा चौरसिया (55 वर्षीय), क्रांति चौरसिया (50 वर्षीय) और वाहन चालक लक्ष्मण सेन घायल हुआ है। इसके अलावा राजेंद्र प्रसाद देवी प्रसाद चौरसिया (55 वर्षीय) की इस हादसे में मौत हो गई है।
ये भी पढ़ें- मैहर : माता शारदा के दर्शन करने आए श्रद्धालु फंसे, बीच रास्ते में रोका रोपवे; देखें Video