अंतर्राष्ट्रीयताजा खबर

Jerry Springer : राजनेता से टीवी एंकर बने जेरी स्प्रिंगर का 79 साल की उम्र में निधन, अपने टॉक शो के लिए थे मशहूर

राजनेता से टीवी एंकर बने जेरी स्प्रिंगर का गुरुवार को 79 साल की उम्र में निधन हो गया। उन्होंने शिकागो में अपने घर में अंतिम सांस ली। वे अपने टॉक शो ‘जेरी स्प्रिंगर शो’ के लिए काफी मशहूर थे, जो 1991 से लगभग तीन दशकों तक चला। स्प्रिंगर के मित्र जेन गैल्विन ने उनके निधन की जानकारी देते हुए उन्हें “अपूरणीय” बताया।

उनकी जगह कोई नहीं ले सकता : जेन गैल्विन

जेन गैल्विन ने उनके निधन की जानकारी देते हुए कहा कि, “जेरी की लोगों के साथ जुड़ने की क्षमता उनकी हर कोशिश में उनकी सफलता के केंद्र में थी, चाहे वह राजनीति हो, प्रसारण हो या सड़क पर लोगों के साथ मजाक करना हो। उनकी जगह कोई नहीं ले सकता। उनकी यादें हमेशा जीवित रहेंगी।”

1977 में बने थे मेयर

गेराल्ड स्प्रिंगर (जेरी स्प्रिंगर) का जन्म 13 फरवरी, 1944 को द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान लंदन के एक अंडरग्राउंड रेलवे स्टेशन में हुआ था। जिसे उस समय जर्मन बमबारी से बचने के लिए बम शेल्टर के रूप में इस्तेमाल किया जा रहा था। उनके माता-पिता जर्मन यहूदी थे। स्प्रिंगर अपने माता-पिता और बड़ी बहन के साथ चार साल की उम्र में क्वींस, न्यूयॉर्क चले गए।

स्प्रिंगर राजनीति में काफी एक्टिव थे, हाल ही में 2017 तक ओहियो के गवर्नर के लिए चुनाव लड़ा था। उन्होंने 1975 में सिनसिनाटी नगर परिषद की सीट जीती और 1977 में मेयर के रूप में सेवा की। लेकिन ओहियो के गवर्नर बनने में असफल होने के बाद उन्होंने टीवी पत्रकारिता में अपना करियर बनाया। उन्होंने 1991 अपना टॉक शो शुरू किया था। 4,000 से अधिक एपिसोड के बाद उनका शो 2018 में समाप्त हो गया।

अन्य अंतर्राष्ट्रीय खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

संबंधित खबरें...

Back to top button