भोपाल के चेतक ब्रिज पर देर रात पलटा तेल से भरा ट्रक, एक बच्चे समेत 3 घायल, देवास से लौटते समय हुआ हादसा
भोपाल के चेतक ब्रिज पर शनिवार देर रात देवास से आ रहा सोयाबीन तेल से लदा ट्रक पलट गया। हादसे में एक बच्चे समेत तीन लोग घायल हुए हैं। एक व्यक्ति ट्रक के केबिन में फंस गया था, जिसे निकालने के लिए देर रात तक लोग जुटे रहे। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
Dolly Wasvani
6 Sep 2026


























