बॉलीवुडमनोरंजनराष्ट्रीय

‘इंडियन साइन लैंग्वेज’ डिक्शनरी में शामिल हुआ शाहरुख खान का नाम, PM मोदी ने की थी लॉन्च

'इंडियन साइन लैंग्वेज' डिक्शनरी में शामिल हुआ शाहरुख खान का नाम, पीएम नरेंद्र मोदी ने की थी लॉन्च; जानिए क्या होगा संकेत

मुंबई। बॉलीवुड के किंग यानी शाहरुख खान काफी समय से फिल्मों से तो दूर हैं, लेकिन खबरों से वह कभी दूर नहीं रहे। ऐसे में एक बार फिर शाहरुख खान चर्चा में हैं। इस बार वजह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा लॉन्च की गई भारतीय सांकेतिक भाषा शब्दकोश है। हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इंडियन सइन लैंग्वेज डिक्शनरी लॉन्च की थी। जिसमें अब किंग खान की भी एंट्री हो गई है।

पीएम ने लॉन्च की थी डिक्शनरी

हर साल 23 सितंबर को इंटरनेशनल साइन लैंग्वेज डे के रूप में मनाया जाता है। ऐसे में दिव्यांगों की मदद के लिए पीएम मोदी ने सितंबर में इंडियन साइन लैंग्वेज डिक्शनरी लॉन्च की थी। ऐसे में अब भारतीय सांकेतिक भाषा (आईएसएल) शब्दकोश में शाहरुख खान का भी नाम जुड़ गया है।

कैसे होगा शाहरुख का इशारा

जानकारी के मुताबिक भारतीय सांकेतिक भाषा शब्दकोश में करीब 10 हजार शब्द हैं, जिन में से एक शब्द शाहरुख खान भी है। साइन लैंग्वेज लेक्सिकॉन के मुताबिक शाहरुख खान के इशारे के लिए दाहिने हाथ की उंगलियों को बंदूक की तरह पकड़ना होगा और दिल के ऊपर दो बार टैप करना होगा। इंडियन साइन लैंग्वेज और ट्रेनिंग सेंटर ने इसका एक विजुअल भी रिलीज किया है। ट्वीटर पर इसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

शाहरुख के प्रोजेक्ट्स

गौरतलब है कि शाहरुख खान आखिरी बार साल 2018 में फिल्म जीरो में नजर आए थे। फिल्म का निर्देशन आनंद एल राय ने किया था। इसके बाद शाहरुख ने लंबे समय से ब्रेक लिया हुआ है। हालांकि शाहरुख जल्दी ही सिद्धार्थ आनंद की फिल्म ‘पठान’ में नजर आएंगे। फिल्म में जॉन अब्राहम और दीपिका पादुकोण नजर आएंगे। पठान के अलावा शाहरुख के पास एटली की एक फिल्म भी है, जिसका शूट शाहरुख शुरू कर चुके हैं।

संबंधित खबरें...

Back to top button