अंतर्राष्ट्रीयताजा खबर

अमेरिका में मेकअप चोर गर्ल्स गैंग का भंडाफोड़ : अमेजन पर 50% डिस्काउंट के साथ बेचती थीं प्रोडक्ट्स; 66 करोड़ के कॉस्मेटिक्स चुराए

अमेरिका। अमेरिकी पुलिस ने मेकअप का सामान चुराने वाले गर्ल्स गैंग को पकड़ लिया है। अमेरिकी पुलिस ने इस मामले की जानकारी दी। इस गैंग की लीडर तीन बच्चों की मां 53 साल की मिशेल मैक हैं, जिन्होंने 66 करोड़ रुपए के कॉस्मेटिक्स चुराए और फिर इन्हें ऑनलाइन शॉपिंग साइट अमेजन पर डिस्काउंट पर बेच दिए।

america cosmetic robbery case

मेकअप का सामान चुराने लग्जरी स्टोर में जाती थीं

पुलिस ने बताया, मिशेल ने चोरी को अंजाम देने के लिए 12 लड़कियों को हायर कर रखा था। ये सभी सेफोरा, लेंस क्राफ्ट, अल्टा, TJ मैक्स, वालग्रीन्स जैसे लग्जरी कॉस्मेटिक स्टोर में जाती थीं और मेकअप का सामान चुराती थीं। इसके बाद मिशेल डिस्काउंट पर ये सामान अमेजन पर 50% डिस्काउंट के साथ बेच देती थीं।

America International News

10 अमेरिकी राज्यों में करती थीं चोरी

इस गर्ल गैंग ने कैलिफोर्निया, ओहायो, टेक्सास, फ्लोरिडा समेत 10 अमेरिकी राज्यों में चोरी की है। ये गैंग कैलिफोर्निया में ज्यादा चोरी करती थी, जिसकी वजह से इस गैंग को ‘कैलिफोर्निया गर्ल्स’ के नाम से भी जाना जाता था। बता दें कि पुलिस ने 12 मार्च को मिशेल के घर रेड की। इस दौरान पुलिस को 24.86 करोड़ रुपए के कॉस्मेटिक्स मिले थे। 4,500 स्क्वायर फीट में बने इस घर की कीमत 2.90 करोड़ रुपए है।

america cosmetic robbery owner

2 साल से ढूंढ रही थी पुलिस

ब्रिटिश मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस 2 साल से इस गैंग को पकड़ने की कोशिश कर रही थी। पुलिस को इस मामले में लीड तब मिली जब गैंग की दो लड़कियों को कॉस्मेटिक ब्रैंड अल्ट्रा के स्टोर से चोरी करते समय रंगे हाथों पकड़ा गया। लड़कियों ने बताया कि एक महिला पैसों का लालच देकर ये काम करवाती है। जिसके बाद लड़कियों ने पुलिस को स्टोर की लोकेशन दी। लड़कियों के फोन पर मिले मैसेज के जरिए पुलिस मिशेल तक पहुंची।

ये भी पढ़ें – जापान स्पेस वन प्रोजेक्ट को बड़ा झटका : उड़ान भरने के 5 सेकंड बाद ही ब्लास्ट हुआ ‘कैरोस’ रॉकेट, कैमरे में कैद हुई LIVE घटना

संबंधित खबरें...

Back to top button