भोपाल नगर निगम में बड़ा फेरबदल! रामप्रकाश अहिरवार बने नए कमिश्नर, संस्कृति जैन का तबादला
मध्य प्रदेश शासन ने रविवार देर रात चार आईएएस अधिकारियों के तबादले के आदेश जारी किए। जबलपुर नगर निगम के कमिश्नर रामप्रकाश अहिरवार को भोपाल नगर निगम की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं, भोपाल की कमिश्नर संस्कृति जैन को वित्त विभाग में उपसचिव बनाया गया है। स्मार्ट सिटी की CEO अंजू अरुण कुमार और छिंदवाड़ा जिला पंचायत के CEO अग्रिम कुमार की जिम्मेदारियों में भी बदलाव किया गया है।
Aditi Rawat
19 Oct 2026

























